पटना: अचनाक ब’म स्क्वाड के साथ जीआरपी ने शुरू किया तलाशी, पटना जंक्शन पर मचा हड़कंप

पटना जंक्शन पर मंगलवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब बम स्क्वाड की टीम जीआरपी के साथ स्टेशन परिसर से लेकर पार्सल तक की सघन जाँच करने लगी।

अचानक पहुंची जांच दल ने स्टेशन परिसर में खड़े एक एक यात्रियों के बैग की तलाशी ली। इस दौरान जांच दल के साथ स्वान दस्ता भी मौजूद रहा। जो आमतौर पर अपराधीक वारदात के अनुसंधान में कार्य करता है।

हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक ये तलाशी अभियान बीतें दिनों दरभंगा रेलवे स्टेशन पार्सल ब्लास्ट से सतर्क होते हुए चलाया गया। जीआर पी रंजीत कुमार के नेतृत्व में चले सघन जांच अभियान में स्टेशन की सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में 17 जून को सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में हुए ब्लास्ट के बाद ATS और NIA की टीम जांच में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के पर्दाफाश में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.