जनसंख्या नियंत्रण पर NDA में घमासान! गिरिराज सिंह बोले- ये सबका मुद्दा है, धर्म के चश्‍मे से न देखें

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सीएम नीतीश कुमार की ओर से दिए बयान के बाद बिहार में अब सियासी घमासान तेज हो गया है. बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सोमवार को ही नीतीश कुमार के बयान पर असहमति जताई थी. अब गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार के ‘चीन मॉडल’ को नकार दिया है.

केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि ये सबका मुद्दा है, ये देश के विकास का मुद्दा है. यही नहीं, उन्‍होंने साफ शब्‍दों में कहा कि ये धर्म और राजनीति का मुद्दा कतई नहीं है.इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चीन में एक मिनट में 9 बच्चे पैदा होते हैं और हम एक मिनट मे 31 बच्चे पैदा करते हैं. हम दुनिया की आबादी का 20 प्रतिशत हो गए हैं. जबकि जमीन सिर्फ ढाई प्रतिशत है, इसलिए इसे समाजिक समरसता और विकास दोनों के नजरिए से देखने की जरूरत है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं यूपी की योगी सरकार को धन्यवाद देता हूं, जो इतना बड़ा कदम उठाने का काम किया है. साथ ही लोगों की अपील की कि इसे जात, धर्म, राजनीत और वोट बैंक के चश्‍मे से अलग करके देखना चाहिए.

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपी में कानून बनाए जाने पर कहा था कि सिर्फ कानून बना देने से कुछ नहीं होगा. जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी, आबादी को लेकर कितने भी कानून बना देने से प्रभावी नहीं होगा.लोगों की जागरूकता से ही इस पर लगाम लगाना संभव है. महिलाएं पढ़ी-लिखी होंगी तो प्रजनन दर में कमी आएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.