भारतीय डाक विभाग की ओर से बिहार सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह डाक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट http://www.appost.in के जरिए 14 जुलाई 2021 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों के 1940 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगीं.

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 थी, जिसे 30 जून 2021 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था. अब आवेदन की अंतिम तिथि को 14 जुलाई 2021 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. इन पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थी को किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं. साथ ही अभ्यर्थई को अंग्रेजी और स्थानीय भाषा की भी जानकारी होनी चाहिए. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की पांच वर्ष की छूट दी गई है.