पटना: मंगल तालाब स्थित बाग मालू खां इलाके में नाले में गिरने से 4 वर्षीय बच्ची की मौ’त

पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र इलाके में बुधवार को 4 वर्षीय बच्ची में साथ हादसा हो गया। मंगल तालाब स्थित बाग मालू खां इलाके में बुधवार के दोपहर खेलने के क्रम में एक बच्ची नाले में जा गिरी। गहराई अधिक होने के कारण नाल में गिरी बच्ची की मौत हो गई।

उधर, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा हैं। सूचना मिलने पर मौके पे पहुँची चौक थाना की पुलिस ने मृतक बच्ची की पहचान 4 वर्षीय रोशनी खातून के रूप में की है।

बताया जाता है कि पटना नगर निगम और वार्ड पार्षद की लापरवाही के कारण गली में बनाये गए नाले खुले हुए है। जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.