कोरोना संक्रमण में प्रशासन ने शादी समारोह पर रोक लगाई तो युवाओं में कोर्ट मैरेज का क्रेज बढ़ गया। पिछले पांच साल में सबसे अधिक मार्च, 2021 में 109 युवाओं ने कोर्ट मैरेज कर नई जिंदगी की शुरुआत की। इससे पहले मार्च 2017 में 91, मार्च 2018 में 87, मार्च 2019 में 69, मार्च 2020 में 66, मार्च 2021 में 109 युवाओं ने कोर्ट मैरेज की। कोरोना के दूसरी लहर आने के डर से ज्यादातर लोग घर में रह रहे थे।

शादी-विवाह में बुलाने पर भी असमंजस की स्थिति थी। प्रशासन ने शादी समाराेह में 20 लाेगाें के ही भाग लेने की अनुमति दी थी। वहीं मंदिर-मस्जिद व अन्य धर्मस्थल भी बंद रहे। कोरोना के डर से बुलाने और निमंत्रण पर जाने वाले दाेनाें तरफ के लाेग आशंकित थे। ऐसे में कई युवाओं ने कोर्ट मैरिज कर शादी की रस्म पूरी की। दोस्तों और परिचितों को बाद में पार्टी देने का भरोसा देकर नई जिंदगी की शुरुआत की।
