पापुलेशन कंट्रोल पर मंगल पांडे का बड़ा बयान, बोलें- ये समाज का विषय, सबको साथ में चलना जरूरी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पास करने के बाद बिहार में भी इसको लेकर सियासत तेज हो गई है. सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता इस पर अपनी राय रख रहे है. इस बीच बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी जनसंख्या नियंत्रण पर बयान दिया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनसख्या नियोजन के सम्बंध में परिवार नियोजन कानून देश में 1952 में बना। जिसके तहत स्वास्थ विभाग को बन्ध्याकरण औऱ गर्भनिरोध के साथ लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई।

मंगल पांडेय ने बताया कि अभी के ताजा रिपोर्ट के अनुसार फर्टिलिटी रेट कम हो गई है और बिहार के लिए यह अच्छी खबर है। बीजेपी नेता ने कहा कि हम सबका उद्देश्य होना चाहिए कि आने वाले समय मे यह और कम हो।

मंगल पांडेय ने जनसंख्या नियंत्रण को समाज का विषय बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार आने वाले दिनों में जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष कार्यक्रम चलाएगी। जिससे लोगो मे स्वतः जागरूकता का संचार हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.