मुज़फ़्फ़रपुर: डीआईओ कार्यालय से मूल जगह भेजे गए 20 ऑपरेटर, शहर में टीकाकरण हाेगा प्रभावित

शहरी क्षेत्र में टीकाकरण महा अभियान को लेकर विभिन्न प्रखंडों से प्रतिनियुक्त पर डीआईओ कार्यालय बुलाए गए 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर गुरुवार को मूल स्थान पर ड्यूटी के लिए लाैटा दिए गए। हालांकि, अचानक इन्हें लाैटा दिए जाने से शहरी क्षेत्र में टीकाकरण प्रभावित हाेगा। शहर में गुरुवार को मात्र 17 सेंटराें पर टीकाकरण हुआ, शुक्रवार को भी उन्हीं केंद्राें पर टीका पड़ेगा। वैसे जिले में कुल 80 केंद्रों पर टीका दिया जाएगा। उधर, सिविल सर्जन का कहना है कि काम प्रभावित नहीं हो, इसकी पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।

बताया जाता है कि डीईओ कार्यालय में टीकाकरण के लिए प्रतिनियुक्त इन डाटा एंट्री ऑपरेटराें को 2 दिन काम नहीं मिलने के कारण लाैटा दिया गया है। टीका नहीं रहने के कारण इस दाैरान ये बैठे रहे। हालांकि, 5 दिनों बाद गुरुवार को शहरी क्षेत्र के 17 समेत 140 टीकाकरण केंद्रों पर 26,868 लोगों को काेराेना टीका लगा। कई जगह चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी के बीच 2-3 घंटे लाइन में लगे लाेगाें ने आक्राेश में हंगामा भी किया। कई जगह धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी मची रही।

औद्योगिक क्षेत्र में लगा ‘वैक्सीन लगवाएं-कोरोना भगाएं कैंप ’

लघु उद्योग भारती ने गुरुवार को बेला औद्याेगिक क्षेत्र में वैक्सीन लगवाएं-कोरोना भगाएं कैंप लगाया। इसमें 270 लोगों को काेराेना टीका लगाया गया। इस दाैरान जागरूकता अभियान भी चलाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सह प्रचारक रामकुमार ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग वैक्सीन लेकर तीसरी लहर के प्रभाव को रोक सकते हैं। अारएसएस भी अपने स्तर से जागरूकता अभियान चला रहा है। इस माैके पर लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया, प्रदेश महासचिव शिवशंकर प्रसाद साहू, जिलाध्यक्ष नितिन बंसल, महासचिव नरेंद्र चौधरी, रवि यादव, प्रकाश करण, बैजू सहनी, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

20 हजार डोज कोरोना का टीका जिले काे मिला

मुख्यालय से जिले को गुरुवार को कोविशील्ड का 20 हजार डोज और मिला। इससे अब शुक्रवार और शनिवार को टीके के लिए परेशानी नहीं हाेगी। बुधवार को भी 35 हजार डोज मिला था।

आज इन जगहों पर होगा टीकाकरण

सदर अस्पताल, कलेक्ट्रेट, रेडक्रॉस, आरबीटीएस हाेमियाेपैथिक कॉलेज, एसकेएमसीएच, रेलवे अस्पताल, बालूघाट, कन्हौली, अघोरिया बाजार व लक्ष्मी चौक स्थित शहरी पीएचसी के अलावा 4 टीका एक्सप्रेस से घूम-घूम कर टीका दिया जाएगा। डॉक्टर फॉर यू की 4 टीम भी विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन लगाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.