पटना: गांधी मैदान थाने में कार्यरत दरोगा ने की आत्मह’त्या, बुद्धा कॉलोनी स्थित घर पर मिला श’व

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां दारोगा देवेंद्र यादव ने पंखे से झूलकर आत्मह’त्या कर ली है. पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित आवास से दारोगा का श’व बरामद किया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और श’व को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, जब बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के धोबी टोला स्थित किराये के मकान में पुलिस पहुंची तो बंद कमरे में शव को देख पुलिस भी हैरान रह गई. श’व की स्थिति को देखकर बताया जा रहा है कि दो दिन से देवेंद्र यादव का श’व कमरे में बंद पड़ा था.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने दरोगा के परिजनों को सूचना दे दी है. दरोगा ने आत्मह’त्या क्योंकि इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि मौ’त के कारणों को लेकर अनुसंधान चल रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading