चिराग पासवान ने बीजेपी को दिए दो झटके, तेजस्‍वी के लिए थोड़ी खुशी; बदलेगी बिहार की सियासत

लोजपा के जमुई सांसद चिराग पासवान ने बीजेपी को दो बड़े झटके दिए हैं। खास बात यह है कि चिराग ने राजद नेताओं और तेजस्‍वी को उम्‍मीद की किरण दिखाई है तो नीतीश सरकार की आलोचना जारी रखी है। उत्‍तर प्रदेश में जनसंख्‍या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की कोशिशों के बीच चिराग ने कहा कि कानून बनाना इस समस्‍या का हल नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि लोजपा ऐसे मुद्दों का हल सामाजिक जागरुकता को ही मानती है। बच्‍चों को जनसंख्‍या के विषय पर स्‍कूल के दिनों में जागरूक किया जाना चाहिए। कानून बना कर थोप देने से स्थिति नहीं सुधरने वाली है। इसके लिए उन्‍होंने बिहार के शराबबंदी कानून को उदाहरण बताते हुए कहा कि कानून बनाने के बाद भी राज्‍य में खूब शराब बिकती है।

तेजस्‍वी को किया इंतजार का इशारा
चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन के मुद्दे पर अब चुनाव के वक्‍त ही विचार करेगी। यह तेजस्‍वी और उनकी पार्टी राजद के लिए थोड़ी खुशी तो थोड़ी परेशानी की भी बात हो सकती है। खुशी इसलिए कि अब चिराग गठबंधन के मुद्दे पर विचार करने की बात कह रहे हैं। अपनी पार्टी में टूट के पहले तक वे खुद को बीजेपी का अनन्‍य सहयोगी बताते थे। परेशानी इसलिए कि चिराग फिलहाल अपने पत्‍ते पूरी तरह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading