मुजफ्फरपुर में जनप्रतिनिधियों और सरकार से गुहार लगाते लगाते थके ग्रामीण, तो खुद चचरी पुल का निर्माण कर लिया

लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाते लगाते आज थक हार कर ग्रामीणों ने चचरी पुल का निर्माण कर दिया. जिले के औराई प्रखंड के धरहरवा पंचायत में ग्रामीणों की सहयोग से मनुषमारा नदी पर चचरी पुल का निर्माण किया गया.

यह चचरी पुल धरहरवा से रामबाग का मुख्यमार्ग को कई पंचायत से जोड़ती है और इस गांव में पांच हजार की आबादी है. इस इलाके में बाढ़ आ जाने से ग्रामीणों को बहुत दिक्कत का सामना करना पर रहा है. एक तो बाढ़ के वजह से परेशानी होता ही है तो दूसरे काला पानी के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ती  है.

ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ का विधायक स्थानीय मुखिया जितने भी जनप्रतिनिधि देखने तक नहीं आते हैं, तो सहयोग क्या करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.