Big Breaking: केस दर्ज कराने पटना के एससी/एसटी थाने पहुंचे सीनियर IAS सुधीर कुमार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना के एससी/एसटी थाने में केस दर्ज कराने वरिष्ठ आईएएस सुधीर कुमार पहुंचे हैं. वरिष्ठ आईएएस के थाने पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया है. किसके खिलाफ केस करने सुधीर कुमार पहुंचे हैं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. वो पिछले 2 घंटे से थाने में थानाध्यक्ष के आने के इंतजार में बैठे है. लेकिन एससी/एसटी थानाध्यक्ष रामानुज राम नहीं पहुंचे हैं.

इधर थाने में वरिष्ठ आईएएस के पहुंचने की खबर पर पटना के दो थानेदार पहुंच गए हैं. सचिवालय और गर्दनीबाग थाना के प्रभारी अभी-अभी एससी/एसटी थाना पहुंचे हैं. जब इन दोनों से मीडिया ने आईएएस सुधीर कुमार के थाने पहुंचने का कारण जानने की कोशिश की तो उन्होंने अपने आप अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि थोड़ी देर में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

बता दें सुधीर कुमार बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. उन पर आरोप था कि 2014 में अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसमें उन्हें दोषी बताया गया था. इसी मामले में 2017 में इनको निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया था.

अब चार साल बाद उनके अचानक SC/ST थाने पहुंचने के बाद एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं. सुधीर कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं. बीएसएससी के अलावा वह गृह विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वर्तमान में वह सामान्य प्रशासन विभाग में वह मुख्य जांच आयुक्त के पद पर नियुक्त हैं. 31 मार्च 2022 को वह रिटायर होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading