बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली. मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर आया है. दरअसल, बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (Bihar CHO Recruitment) के पद पर 2100 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आज से शुरू हुई है आवेदन प्रक्रिया
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2100 पदों के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर इस लिंक CHO Recruitment Advt NO. : 06/2021 में जरूरू जानकारी भरें.

कुल 2100 पदों पर है वैकेंसी

21 से 42 साल तक है उम्र सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 साल से अधिक और 42 साल से कम होनी चाहिए. जबकि आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए. खास बात यह है कि कांट्रेक्चुअल स्टाफ या बीएससी नर्सिंग में रेगुलर वर्क वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading