अभी-अभी: RJD विधायक मुकेश रौशन को मिली जान से मा’रने की धम’की

बिहार में विधायक जी लोग सेफ नहीं है. यह बात इसलिए मैं कह रहा हूं क्योंकि मात्र एक ही दिन में दो-दो विधायक को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. आज ही खगड़िया के परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार को फेसबुक के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है. जेडीयू प्रखंड उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने परबत्ता थाने में मामला दर्ज करा दिया है. वहीं अभी-अभी, आरजेडी के विधायक मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी मिल गयी. महुआ सीट से विधायक मुकेश रौशन को धमकी देने वाले ने फोन किया. उन्हें फोन कर उसने गाली गलौज भी की. विधायक उससे सलीके से पेश आते रहे लेकिन उधर से वो शख्स गाली गलौज से बात करता रहा. जिसकी जानकारी खुद विधायक मुकेश रौशन ने दी.

विधायक ने बताया कि फोन करने वाला शख्स ने पहले मेरे नंबर के बारे में पूछा. जब मैंने अपना परिचय दिया तो वो धड़ल्ले से गाली गलौज करने लगा. इतना ही नहीं उसे गोली मारने की धमकी भी दी है. इसके बाद धमकी देने वाले ने नंबर बंद कर लिया. एमएलए मुकेश रौशन उस नंबर पर लगातार ट्राइ करते रहे लेकिन अभीतक वह स्वीच ऑफ बता रहा है.

धमकी भरे फोन आने से विधायक और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है. विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि 1993 में मेरे पिता की हत्या कर दी गयी थी. उस सदमे से अभी तक हमारा पूरा परिवार उबरा नहीं है. ऐसे में मुझे धमकी भरा फोन आना, एक विधायक को धमकी भरा फोन आना बिहार की सुशासन सरकार की पोल खोलती है.

विधायक मुकेश रौशन ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करा दी है. साथ ही सरकार से गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द ऐसी हिमाकत करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया. सुशासन की सरकार की राग अलापने वाले सिर्फ जुमलेबाजी करने में लगे हैं.  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.