राजधानी पटना के पार्टी कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं. पहली बार बैठक में जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मौजूद हैं. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह वर्चुअल माध्यम से दिल्ली से जुड़े हैं. वहीं बैठक में शामिल होने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी पर निशाना साधा है.उपेंद्र कुशवाह ने इस दौरान राजद के मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन को भी नौटंकी करार दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता कभी कभी सपने से जागते हैं और एक दिन विरोध कर अपनी खानापूर्ति कर लेते हैं.

पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सुधीर कुमार मामले पर कहा कि पदाधिकारियों को नौटंकी करने से बचना चाहिए. उनके आरोपों की मुझे कोई जानकारी नहीं है. जदयू नेता ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं. वे सिर्फ जनता के बीच नौटंकी करने का काम कर रहे हैं.

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार के बाद आज JDU की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. बैठक में पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ नहीं चल रही है. पार्टी तेज गति से आने बढ़ रही है. सब ठीक है.