मुज़फ़्फ़रपुर: NEET में ओबीसी आरक्षण खत्म करने के विरोध में एआईएसएफ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फुंका पुतला

मुजफ्फरपुर (रविवार): ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के द्वारा मिठनपुरा गोलंबर पर नीट (NEET) के परीक्षा में ओबीसी आरक्षण खत्म करने के विरोध में प्रतिरोध मार्च सह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया। एआईएसएफ जिला सचिव सह राज्य कोषाध्यक्ष गरुण प्रियम ने कहा की मौजूदा केंद्र सरकार आरक्षण विरोधी है तथा एक-एक कर सभी जगहों से आरक्षण को खत्म करते जा रही है और लोगों को बरगला रही है। इस साजिश को हम लोग उजागर करके रहेंगे।

एआईएसएफ जिला अध्यक्ष महिपाल ओझा ने कहा कि मौजूदा सरकार आर.एस.एस. के नीतियों को एक एक कर लागू करते जा रही है तथा आम जनता को मूर्ख बना रही है। पेट्रोल डीजल का दाम आसमान छू रहा है और यह गूंगी बहरी सरकार मौज मना रही है।

प्रतिरोध मार्च में एआईएसएफ के जिला सह सचिव शारिब रजा, एआईएसएफ जिला कोषाध्यक्ष कुमार गौरव, एआईएसएफ जिला परिषद सदस्य अपूर्व आर्या, सद्दाम हुसैन ,राम नरेश ठाकुर, अबोध कुमार, अभिनव ठाकुर, नवनीत यादव, आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.