महंगाई कम करने के लिए लालू प्रसाद का नुस्खा: NDA हटाओ, महंगाई घटाओ

पूरा देश महंगाई से परेशान हैं। विपक्षी पार्टियां अपने-अपने तरीके से इसके खिलाफ आंदोलन कर रही है। कांग्रेस ने शनिवार को पटना में साइकिल रैली निकाली। RJD दो दिनों का आंदोलन 18 और 19 जुलाई को पूरे बिहार में कर रही है। इस बीच RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महंगाई कम करने का नुस्खा दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि वे ‘ महंगाई कम करना का नुस्खा दे रहा हूं। NDA हटाओ, महंगाई घटाओ ‘।

जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती
राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ऑफिसियल फेजबुक पेज पर लिखा है कि- जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती ! आगे पार्टी ने कहा है कि अहंकारी सरकार को कुंभकर्णी नींद से उठाने के लिए जनता का हुंकार, आक्रोश चाहिए। क्योंकि यह सरकार जनता को अपना गुलाम समझने लगी है।

महंगाई के लिए पीएम मोदी सरकार के साथ नीतीश कुमार भी दोषी

राष्ट्रीय जनता दल ने महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के साथ ही नीतीश सरकार को भी जिम्मेदार माना है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि- रिकॉर्ड ही नहीं, तो कैसा शासन ? नीतीश राज यानी रिकॉर्डतोड़ महंगाई का शासन।

कॉरपोरेट के साथ मिलीभगत की वजह से बढ़ रही महंगाई
RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पार्टी की ओर से बढ़ती महंगाई के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने किया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल, गैस सहित रसोई की तमाम चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी लाकर कॉरपोरेट घरानों की तिजोरी भर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.