नीतीश कुमार के खिलाफ क्यों दर्ज नहीं हो रही FIR, सरकार दे जवाब: तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ह’मला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार की एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “आखिर नीतीश कुमार ऐसा क्या छिपा रहे हैं कि उनके अधिकारी सुधीर कुमार की एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं? जब मेरे खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था तो मैंने सामने आकर कहा था कि केस की जांच होनी चाहिए. इसी तरह मुख्यमंत्री को भी सामने आना चाहिए और सुधीर कुमार जो मामला उठा रहे हैं उसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. अगर नीतीश कुमार सच्चे हैं, ईमानदार हैं , तो सांच को आंच किस बात की. जांच कराइए. जरूर दाल में कुछ ना कुछ काला है. कहीं न कहीं कुछ घोटाला है. नीतीश कुमार क्यों डर रहे हैं.

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव रविवार को फुलवारी शरीफ में महंगाई के विरोध में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे. राजद सोमवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगा. पटना में तेजस्वी यादव विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.