पिछले सप्ताह से नगर निगम की गरमाई सियासत की सबसे बड़ी खबर है। महापौर सुरेश कुमार अविश्वास प्रस्ताव में अगर हार गए ताे वह फिर से मेयर के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे। ऐसी स्थिति में सुरेश कुमार का खेमा सशक्त स्थाई समिति के सदस्य नंदकुमार प्रसाद साह काे मेयर का उम्मीदवार बनाकर सामने लाएगा। तब मेयर की कुर्सी के लिए नंद कुमार साह का मुकाबला वार्ड तीन के पार्षद राकेश कुमार पिंटू से हाेगा। रविवार रात तक दाेनाें खेमाें ने अलग-अलग गाेपनीय बैठकें की। लक्ष्मी चाैक स्थित महापौर सुरेश कुमार के आवास पर बैठक में नंद कुमार साह के नाम पर चर्चा हुई।
नंद कुमार साह ने बताया कि हमलाेग पूरी काेशिश कर रहे हैं कि सुरेश कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव पास ही नहीं हाे। इसके बावजूद मेयर हार जाते हैं ताे वह खुद मैदान में आएंगे। मेयर आवास पर हुई इस बैठक में डिप्टी मेयर के उम्मीदवार पर भी चर्चा हुई। इसमें हरिअाेम कुमार के नाम पर चर्चा हुई लेकिन इनकी उम्मीदवारी अभी तय नहीं हुई है।

दूसरी बैठक डिप्टी मेयर मान मर्दन शुक्ला पक्ष के पार्षदाें ने की। इसमें पार्षदाें ने मेयर पर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक की तिथि घाेषित करने पर चर्चा की। साेमवार 10.02 बजे तक मेयर काे खुद पर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक बुलाने की तिथि घाेषित करने का समय है। यदि मेयर बैठक नहीं बुलाते हैं तब यह खेमा बैठक की तिथि घाेषित कर नगर आयुक्त काे प्रस्ताव साैंपेगा। अब पूरी संभावना है कि 24 काे मेयर पर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक हाेगी। इसके एक दिन पहले 23 जुलाई काे डिप्टी मेयर पर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक हाेगी।
धुर विराेधी डिप्टी मेयर खेमे के साथ किंगमेकर का हाथ
नगर निगम की बीते चार साल की राजनीति में किंगमेकर गुट के पार्षद और डिप्टी मेयर खेमा एक दूसरे के विराेधी रहे हैं। दाेनाें के बीच का विराेध खुलकर कई बार सामने भी आया। लेकिन, इस बार अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद दाेनाें खेमे के पार्षदाें ने हाथ मिला लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 23 काे डिप्टी मेयर पर अविश्वास प्रस्ताव के दिन ही यह तय हाे जाएगा कि सुरेश कुमार अपनी कुर्सी बचा पाएंगे या नहीं। हालांकि, डिप्टी मेयर का खेमा पूरी तरह से आश्वस्त है कि सुरेश कुमार काे हटाकर वार्ड तीन के पार्षद राकेश कुमार पिंटू काे मेयर बना लेंगे। इस पर नंद कुमार साह ने खुलकर कहा कि हम भी इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे। पिछली बार एक वाेट से चूक गए थे। अबकी ऐसा नहीं हाेने दिया जाएगा।