#MUZAFFARPUR : बढ़ती महं’गाई के विरो’ध में सड़क पर उतरा युवा राजद, किया आक्रो’शपूर्ण प्रद’र्शन 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों तेल एवं खाद्य पदार्थों की कमरतोड़ महंगाई के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर बिहार राजद के तमाम प्रकोष्ठों के नेताओं ने  जिला मुख्यालयों में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी।

इसी कड़ी में सोमवार को राजद-युवा राजद और इसके अलग- अलग प्रकोष्ठ के नेताओं ने अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. युवा राजद अध्यक्ष कारी सोहैब के नेतृत्व में प्रदेश सचिव रतन चौधरी, दीपक ठाकुर, नितेश यादव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बग्घी और बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले. साथ ही कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार व केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए. सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते दिखे. इस प्रदर्शन की अनोखी बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक रैली के दौरान दिया एक भाषण-जिसमें वो भीड़ से पूछ रहे हैं-पेट्रोल के दाम कम हुए या नहीं हुए…? डीजल के दाम कम हुए या नहीं हुए….? आपलोगों की जेब में पैसा बचने लगा या नहीं बचने लगा….? इस भाषण की ऑडियो क्लिप बजाए हुए पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं कम हुए, जनता की जेब में पैसा नहीं तो बचेगा कहाँ से… जैसे नारे लगाए जाते रहे. मौके पर युवा राजद अध्यक्ष कारी सोहैब ने कहा कि महंगाई के खिलाफ बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर तेजस्वी यादव के आह्वान पर प्रदर्शन किया जा रहा है. दैनिक उपभोग की सभी सामग्रियों की कीमतें आसमान छू रही हैं, यहाँ तक की बच्चों के दूध पर भी आफत आ गयी है. इस बीच कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के मद्देनजर लॉक डाउन में लोगों के उद्योग धंधे चौपट हो गए, लोगों की नौकरियां चली गई. बिजली बिल से लेकर दवा के लिए पैसे नहीं हैं. बिजली बिल हो या बच्चों के स्कूल की फीस में कोई कमी नहीं हुई है. लोग जाएँ तो जाएँ कहाँ, महंगाई से त्रस्त जनता आज सड़क पर है. जब से यह भाजपा सरकार आयी है, नसतोड़ महंगाई है. युवा राजद प्रदेश महासचिव रतन कुमार चौधरी ने कहा कि बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ राजद ने जो आंदोलन छेड़ा है वह अपने आप में अभूतपूर्व है. राजद हमेशा से ही गरीबों, शोषितों, दलितों, वंचितों और पिछड़ों के हितों के लिए आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले नरेंद्र मोदी को महंगाई डायन लगती थी और यही महंगाई आज उन्हें भौजाई नजर आ रही है. जनता आपको कुर्सी पर बैठा सकती है तो वही जनता आपको कुर्सी सहित उखाड़ कर फेंक भी सकती है. जनता एक तरफ कोरोना महामारी से त्रस्त है तो वहीं दूसरी ओर किसी भी वस्तु की कीमतें नियंत्रित नहीं है. सभी वस्तुओं के दाम में डेढ़ से दोगुणे की वृद्धि हुई है, फिर भी केंद्र और राज्य की सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई कारगर और ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है. इसी के विरोध में युवा राजद साईकिल, बैलगाड़ी, भैंस के साथ आक्रोश रैली निकाल कर केंद्र और राज्य सरकार को यह बताने का काम कर रही है अब महंगाई के खिलाफ हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं. जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नितेश यादव ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल 100 के पार है और डीजल भी शतक मारने ही वाली है. रसोई गैस हजार रुपए तो सरसों तेल 200 के पार है. इन तमाम मुद्दों को लेकर जनता के हक़-हुकूक के लिए जनता के साथ युवा राजद सड़क पर आंदोलनरत है. जब तक यह सरकार नहीं गिरेगी तब तक युवा राजद आंदोलन करती रहेगी. युवा राजद प्रदेश प्रवक्ता दीपक ठाकुर ने कहा की महंगाई के खिलाफ जनता दल द्वारा गरीबों-शोषितों के हक़ के लिए चलाये जा रहे इस आंदोलन की गति और तेज की जाएगी. विकास की बात करें तो अब तक केवल महंगाई का विकास हुआ है. इस कमतोड़ महंगाई के विरोध में जनता दल द्वारा लगातार चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाता रहेगा जब तक इस कुम्भकर्ण की निद्रा में सोई इस सरकार को उखाड़ कर नहीं फेंक देते हैं. इसके अलावा समाहरणालय परिसर में मीनापुर के आरजेडी विधायक मुन्ना यादव और कुढ़नी विधायक अनिल सहनी अपने सैकड़ों समर्थकों संग बैलगाड़ियों पर रसोई गैस सिलिंडर के साथ पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा राजद महानगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, युवा प्रदेश प्रवक्ता दीपक ठाकुर, मदन मोहन, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, रणधीर कुमार, समीर आलम, अभिमन्यु कुमार, राइ शाहिद इकबाल मुन्ना, सुरेंद्र राम, रेयाज़ अंसारी, शिवचंदर राय, अजय राम, महानगर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पाले खान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु सहनी, सुजीत कुमार उर्फ़ लड्डु राय, शंभु चौधरी, बबलू पंडित, सुनील गुप्ता, अनवर अली, विक्रम महतो, चंद्र भूषण जी, रतन कुमार,हबीब हुसैन, फ़िरोज़ मुन्ना, विनोद राम पप्पू, अफताब आलम राइन, अमीर हसन, संजीव रजक, जितेंद्र राम, अजय राम,मो शौकत, सहाना क़ुरैशी, दिनेश पासवान, जोहरा अंसारी, समा परवीन, रोहित महतो, मुन्नी खातून, रज़िया खातून,रहमत अली, रविंद्र साह, आरिफ इमाम, रजा हुसैन, फ़ैसल सहित सैकड़ो युवा राजद कार्यकर्ता मौजूद रहें. बता दें कि हर दिन डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है. ऐसे में लोगों की आवाज उठाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 18 को ब्लॉक स्तर पर और 19 जुलाई को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया था. अभी तक कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल ने महंगाई पर अपना मोर्चा खोल दिया है, जिसमें अब इस लड़ाई में आरजेडी भी शामिल हो गया है.

                         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.