5 दिनों में तेजी से घटा कोरोना: 15 जुलाई को 125 नए मामले आए, 19 जुलाई को घटकर हुए 54; एक्टिव मामलों में 117 की कमी

कोरोना के नए मामलों में 5 दिनों में बड़ी कमी आई है। 15 जुलाई को नए मामले बढ़कर 125 हो गए थे जो 19 जुलाई को घटकर 54 पर आ गए है। 24 घंटे में 1 लाख 30 हजार 694 लोगों की जांच हुई है जिसमें मात्र 54 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक्टिव मामलों में भी तेजी से कमी आई है, 5 दिनों में 117 एक्टिव केस कम हुए है। एक्सपर्ट तो इसे राहत बता रहे हैं। लेकिन यह भी कह रहे हैं कि इस दौरान सुरक्षा के उपाय को लेकर सावधानी बरतनी, है नहीं तो संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ सकते हैं।

24 घंटे में एक संक्रमित की मौत

24 घंटे में एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हुई है। 18 जुलाई को दो लोगों की मौत हुई थी। 24 घंटे में सामने आए 54 नए मामलों के बाद अब बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या 7 लाख23 हजार 999 हो गई है इसमें ठीक होने वालों की संख्या 7 लाख 13 हजार 689 है। बिहार में कुल मरने वालों की संख्या 9,630 हो गई है।

एक्टिव मामलों में तेजी से कमी

एक्टिव मरीजों की संख्या भी हर दिन तेजी से कम हो रही है। पांच दिनों में नए मामले आने के बाद भी एक्टिव मरीजों की संख्या 117 की कमी आई है। 15 जुलाई को एक्टिव मरीजों की संख्या 796 थी जो 19 जुलाई को 679 हो गई है। इससे रिकवरी रेट में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब बिहार में रिकवरी रेट बढ़कर 98.58 प्रतिशत हो गया है।

पटना में मात्र 97 एक्टिव मरीज

पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 97 हो गई है। यह संख्या 24 घंटे में 6 नए संक्रमितों के आने के बाद की है। अब तक पटना में कुल 146676 संक्रमित हुए है जिसमें 144250 कोरोना को मात देकर सही हो गए हैं। पटना में 24 घंटे में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या 2329 हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.