बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के सभी प्लस टू और कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि ओएफएसएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से इंटर में केंद्रीय व राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स अब तीन अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं.
इससे पहले बोर्ड में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई थी, जिसे बोर्ड ने 19 जुलाई से बढ़ा कर तीन अगस्त कर दिया है.स्टूडेंट्स वेबसाइट ofssbihar.in पर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं.

स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय, न्यूनतम 10 या अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैं. विद्यालय या कॉलेज में एक विषय एक विकल्प माना जायेगा. स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर तथा इ-मेल आइडी अनिवार्य रूप से देना होगा. एक मोबाइल नंबर और इ-मेल आइडी से एक ही रजिस्ट्रेशन होगा. इस बार बिहार के 3564 प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में 17 लाख दो हजार सीटों पर 11वीं में एडमिशन होना है. लेकिन बोर्ड से स्कूल व कॉलेजों की संख्या बढ़ा दी है. अब बोर्ड ने 3629 स्कूल और कॉलेज का विकल्प दिया है. बोर्ड ने ओएफएसएस पोर्टल पर स्कूल का नाम, कोड और संकाय को सम्मिलित किया है.