SBI मेन ब्रांच में लगी आग: बेगूसराय में निगम चौकी स्थित SBI मेन ब्रांच में अगलगी; धुंआ आसमान छूने लगा तो लोगों ने देखा

बेगूसराय में सुबह-सुबह स्टेट बैंक मुख्य शाखा (SBI) में अचानक आग लग गई, जिसके कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम चौकी स्थित स्टेट बैंक के मुख्य शाखा की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अचानक धुआं उठना शुरू हो गया। लोगों ने जैसे ही धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और दमकल को बुलाया। इसके बाद तत्काल दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, दमकल आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है।

आग इतनी तेजी से फैली कि बुझाना मुश्किल हो गया। फिलहाल, इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में आग कैसे लगी है। फिलहाल आग का धुआं इतनी तेजी से फैल गया है कि लोग अंदर घुस नहीं पा रहे हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

लोगों की मौके पर भीड़ लगी हुई है लोगों में काफी दहशत का माहौल भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया क स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में सुबह आज अचानक आग लग गई। बैंक में आग लगने के कारण जितने सामान रखे हुए थे, सभी जलकर राख हो गए। लोगों ने यह भी बताया कि इस अग्निकांड में तकरीबन एक करोड़ से अधिक संपत्ति जलकर राख हो गई। लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या कितना जलकर राख हुआ है? फिलहाल बेगूसराय के सदर डीएसपी राजन सिन्हा मौके पर पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.