हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने IAS सुधीर कुमार को लेकर दिया बयान, बोले- FIR दर्ज नहीं करना चिंता का विषय

बिहार के सीनियर IAS अधिकारी सुधीर कुमार घंटों प्रयास के बाद भी FIR दर्ज नहीं करा सके. शनिवार को गर्दनीबाग एससी-एसटी थाने पहुंचे, लेकिन थानेदार के नहीं रहने के कारण उनकी FIR नहीं हो सकी.जिसको लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  और हम सुप्रीमो जीतमराम मांझी ने कहा कि कोई भी आदमी को अगर दिक्कत होती है तो उनका FIR थाने को लेने की जरूरत है. थाना के शरण में जो लोग अपनी समस्या लेकर जाते हैं, चाहे वह दलित हो या कोई और उस पर थाने को एक्शन लेना चाहिए. जांच में जो कुछ हो वह आगे का विषय है, उससे पहले FIR होना जरूरी है. एफ आई आर नहीं लेना चिंता का विषय है.

वहीं.  पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर जीतनराम मांझी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का दाम आसमान छू रहा है. महंगाई का असर सभी चीजों पर पड़ा है. इस विषय पर केंद्र सरकार को चिंता करना बहुत जरूरी है. मुख्यमंत्री इस विषय पर चिंतित है. बिहार सरकार भी टैक्स में कमी कर जनता को राहत दे सकती है. बढ़ती महंगाई जनता के लिए चिंता का विषय है. विपक्ष भी इस विषय पर अपना काम जो करना है वह कर रहा है. हम लोग भी इस विषय पर चिंतित हैं.

गौरतलब हो कि पूर्व गृह सचिव और बीएसएससी घोटाले के आरोपी आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित एससी-एसटी थाने पहुंचे. हालांकि थाना पहुंचने के चार घंटे बाद भी उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी. सुधीर कुमार का कहना है कि उन्होंने नीचे से लेकर ऊपर तक के लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है. जालसाजी, झूठे कागजात बनाने और जाली एविडेंस जैसे मामले हैं.2014 में सुधीर कुमार BSSC के अध्‍यक्ष थे, उसी दौरान इंटरस्‍तरीय संयुक्‍त परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. बाद में उन्‍हें निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.