बड़ी खबर: बुरे फंसे आरजेडी के ये विधायक !, हो गया FIR, यह काम करना पड़ा महंगा…

आरजेडी विधायक समीर महासेठ और भरत भूषण बुरे फंस गए. सिर्फ ये दो लोग ही नहीं बल्कि पूर्व एमएलए फैयाज अहमद भी फंस गए हैं. इन तीनों पर FIR दर्ज हो गया. कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में FIR दर्ज कराया गया है. मधुबनी जिले के सदर एसडीओ अभिषेक रंजन के निर्देश पर मामला दर्ज कराया गया है.

दरअसल 19 जुलाई को महंगाई के विरोध में पूरे बिहार में आरजेडी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान राजधानी पटना समेत बिहार के प्रत्येक जिलों में पार्टी विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जुलूस निकाला. इधर मधुबनी में भी विधायक समीर महासेठ, भरत भूषण और पूर्व विधायक फैयाज अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था.

प्रदर्शन जुलूस के दौरान भारी भीड़ सड़कों पर निकली. जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया. ना तो लोगों के मुंह पर मास्क थे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया था. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से इन नेताओँ के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है. इन सभी पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है.

बता दें महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में तेजस्वी ने कहा कि जुताई, बुवाई, निराई, गुड़ाई, सिंचाई कटाई, पिसाई, रसोई, दवाई, सब महँगा हो चुका है लेकिन कमाई जीरो है. महंगाई से छात्र, नौजवान, मज़दूर, कर्मचारी, व्यापारी, गरीब, मध्यम वर्ग और किसान सहित सभी वर्ग सभी त्रस्त है. आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया.

आज देश का हर वर्ग घटती आय, बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी से परेशान है. गलत आर्थिक नीतियों और कोरोना महामारी से निपटने के बजाय गलत प्राथमिकताओं के कारण मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की हिम्मत जवाब दे चुकी है. महँगाई ने पूरे देश के नागरिकों की कमर तोड़ दी है.

बिहार ही नहीं, देश का हर व्यक्ति आसमान छू रही महँगाई से त्रस्त है. राजद द्वारा यह मुद्दे उठाने से आम लोगों ने राहत की साँस ली कि अब बेपरवाह संवेदनहीन केंद्र व राज्य सरकार को इसपर सोचने को मजबूर होना पड़ेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.