पटना के बेउर जेल की बाउंड्री से सटे 40 मकानों को तोड़ने की कवायद तेज, नगर निगम ने 28 जुलाई तक मांगा नक्शा

पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के 40 घर टूट सकते हैं. घरों के मालिकों को पटना नगर निगम ने नोटिस दिया है. जिसमें उनसे अपने घर का नक्शा लेकर निगम कार्यालय में आने को कहा गया है. इसके लिए उन्हें 28 जुलाई तक का समय दिया गया है. दी गयी तारीख तक ये लोग अपने घर का नक्शा नहीं पेश करते हैं तो निगम कार्रवाई करेगी.

बेऊर थाना क्षेत्र में जेल की सुरक्षा को लेकर पटना नगर निगम की ओर से यह कदम उठाया गया है. जेल से सटे 40 घरों को चिन्हित कर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है. जो जेल सुरक्षा के लिहाज से खतरा है. ऐसे घर मालिकों को निगम ने नोटिस भेजा है. उनसे कहा गया है कि आप अपने घर का नक्शा लेकर निगम कार्यालय पहुंचे. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपके मकान को अवैध माना जाएगा. इसके बाद निगम प्रशासन अपना काम करेगा.

दरअसल बेउर सेंट्रल जेल की बाउंड्री से सटे तीन दर्जन से अधिक मकानों को तोड़ने का निर्देश दिया गया है. जेल प्रशासन ने इसको लेकर पटना के नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. बताया जा रहा है कि ये मकान नियम के विरुद्ध जेल की जमीन पर बने हैं. ऐसे 40 मकानों को चिन्हित किया गया है. कहा जा रहा है कि इन मकानों से जेल के अंदर आपत्तिजनक सामान फेंके जाते हैं. इससे वाच टावर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और कैदियों को खतरा बना रहता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.