कल मनायी जाएगी बकरीद, फुलवारीशरीफ में रैफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च, लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील

कल बुधवार को बकरीद है. लेकिन कोरोना गाइडलाइन की वजह से सार्वजनिक जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगी हुई है. ऐसे में इस बार भी बकरीद के मौके पर मस्जिद और ईदगाह में अकीदतमंद नहीं जा सकेंगे. उन्हें लगातार दूसरे साल अपने अपने घरों में ही नमाज अदा करना होगा. धर्मगुरुओं ने भी घरों में नमाज अदा करने का अनुरोध किया है. सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है.

कुर्बानी व त्याग का पर्व शहर में शांतिपूर्ण और सौहार्द से मनाने के लिये सरकार ने राजधानी पटना के अति संवेदनशील माने जाने वाले फुलवारी शरीफ में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की है. बकरीद की पूर्व संध्या पर शहर में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष फुलवारी ने बताया कि शहर में सभी प्रमुख चौक चौराहों संवेदनशील स्थलों पर रैफ सहित अन्य पुलिस जवानों की मुस्तैदी रहेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी तरह चौकस कर अलर्ट पर रखा गया है.

वहीं पटना जिला प्रशासन ने थाने में बैठक कर कोरोनावायरस के नए स्वरूप डेल्टा वायरस के खतरे को बता कर लोगों को आगाह किया है कि बकरीद का पर्व जरूर मनाए, लेकिन अपनी और समाज के लोगों को जिंदगी को जोखिम में न डालें.  फुलवारी थाना परिसर में हुई बैठक में सदर एसडीओ पटना ने कहा कि सरकार आम जनता और समाज के हर वर्ग के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हैं.

उन्होंने कोरोना से बचाव करके बकरीद का पर्व मनाने ने की अपील की. बैठक में डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा, नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम, थानाध्यक्ष आर रहमान, वार्ड पार्षद मिन्हाज सहित शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.