25 जुलाई को बिहार एवं यूपी में वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस मनाएगी वीआईपी, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योती ने दी जानकारी

विकासशील इंसान पार्टी 25 जुलाई को बिहार एवं उत्तरप्रदेश के सभी प्रमंडलों में वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस मनाएगी. जिसकी जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि 20 वर्ष पूर्व वीरांगना फूलन देवी की हत्या कर दी गई थी. उनका जन्म 10 अगस्त 1963 को एक निम्न वर्ग में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव शेखपुरा – गुढ़ा का पूर्वा  में एक मल्लाह के घर में हुआ था.  गांव के कुछ विशेष वर्ग के लोगों के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया पर उन्होंने जुल्म  के आगे अपने घुटने कभी नहीं टेके और संघर्ष करके संसद तक का सफर तय किया.

उन्होंने पूरे उत्तर भारत में निषाद समाज में एक अलख  जगाने का काम किया , जिसका परिणाम रहा कि कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद सांसद बनकर मंत्री तक बने.  अगर आज वीरांगना फूलन देवी जीवित होती तो उनकी  और निषाद समाज की देश की राजनीति में एक अलग जगह होती. मशहूर टाइम पत्रिका ने विश्व की 16 क्रांतिकारी महिलाओं में वीरांगना फूलन देवी को चौथे स्थान पर रखा.  देश और दुनिया के हर एक महिला को फूलन देवी पर गर्व है.

वीरांगना फूलन देवी के विचारों को जीवित एवं आगे बढ़ाने के लिए वीआईपी पार्ट उत्तर प्रदेश के 18  प्रमंडलों  में 18 फीट ऊंची विशालकाय प्रतिमा स्थापित कर उनकी याद में शहादत दिवस मनाया जाएगा. दो दर्जन  मूर्तियों के निर्माण का सभी कार्य मंत्री मुकेश साहनी की देखरेख में उनके पटना स्थित 6 स्टैण्ड रोड,  सरकारी आवास में कराया जा रहा है जो पूरी हो चुकी है. जिसे  उत्तर प्रदेश के सभी प्रमंडल के चिन्हित जिलों ,1 बनारस, 2, लखनऊ ,3 बलिया, 4 संतकबीरनगर, 5 बांदा, 6 अयोध्या , 7 सुल्तानपुर , 8 गोरखपुर, 9 महाराजगंज,  10 औरैया, 11 प्रयागराज 12 उन्नाव,  13 मेरठ,  14 मिर्जापुर , 15 संत रविदास नगर,  16 मुजफ्फरनगर , 17 फिरोजाबाद , 18 जौनपुर,  में प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण किया जाएगा. अगले साल उत्तर प्रदेश के शेष बचे हुए जिलों में प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री मुकेश सहनी वाराणसी जिले के सुजाबाद पड़ाव पर स्वयं उपस्थित रहेंगे.  इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण पूरे बिहार एवं उत्तर प्रदेश के पंचायत से लेकर जिला स्तर तक शहादत दिवस मनाने का कार्य करेंगे शहादत दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.