बीएड प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को: 4 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (सीईटी- बीएट 2021) की नई तिथि की घोषणा की गई है। यह परीक्षा पहले 11 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े राज्य सरकार के आदेश के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 11 अगस्त, बुधवार को ली जाएगी। समय होगा 11 बजे से एक बजे तक।

इससे जुड़े अभ्यर्थी 4 अगस्त से अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी है कि परीक्षा में एक लाख 36 हजार 771 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इनमें 75524 पुरुष और 61238 महिला अभ्यर्थी हैं। 9 ट्रांसजेंडर भी परीक्षा देंगी। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से बीएड के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.