मुजफ्फरपुर जंक्शन से छात्रा को लेकर भागा स्वीपर पकड़ा गया: पुलिस को चकमा देने के लिए बदलता रहा लोकेशन, आखिरकार सीतामढ़ी में पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरपुर जंक्शन से नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हुए स्वीपर को GRP ने साढ़े तीन माह बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके पीछे करीब साढ़े तीन माह से पीछे पड़ी थी। लेकिन, वह पुलिस के हाथ लग नहीं पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित का मोबाइल लोकेशन निकाला। फिर, लोकेशन के आधार पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान वह कई बार अपना ठिकाना बदलता रहा।

डुमरा में पुलिस से छिपकर रह रहे थे
मामले में GRP थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि आरोपित स्वीपर सुधीर मलिक है। उसे सीतामढ़ी के डुमरा में देर रात छापेमार कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग छात्रा को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों सीतामढ़ी डुमरा स्थित एक कॉलोनी में पुलिस से छिपकर रह रहे थे। उन दोनों की तलाश में GRP जुटी हुई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वे हर जगह से फरार हो जा रहे थे। इस दौरान दोंनो सीवान, गोरखपुर समेत अन्य कई शहरों में छिपकर रह रहे थे।

छात्रा के बयान पर होगी आगे की कार्रवाई
दोनों को थाने पर लाया गया है। छात्रा से पूछताछ की जा रही है। उसके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते 4 अप्रैल की अहले सुबह सुधीर नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया था। किशोरी की मां ने थाने में FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.