पीएम मातृ वंदना योजना में एक वर्ष में 9वें से 5वें स्थान पर पहुंचा मुजफ्फरपुर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मुजफ्फरपुर जिला 5वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि, पिछले वर्ष 9वें स्थान पर था। पहले स्थान पर बेगूसराय है, जबकि वैशाली जिला 38वें स्थान पर है। आईसीडीएस की डीपीओ चांदनी सिंह ने बताया कि इस योजना के शुरू होने से अब तक जिले में 1 लाख 41 हजार 159 गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ दिया जा चुका है। इसके तहत तीन किस्तों में 5000 की राशि दी जाती है। गर्भावस्था का रजिस्ट्रेशन कराने पर 1000 रुपए, गर्भावस्था के 6 माह बाद 2000 रुपए और प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को आवश्यक टीकाकरण होने पर 2000 रुपए की राशि डायरेक्ट खाते में दी जाती है।

इन प्रखंडों में इस योजना का मिला लाभ

औराई – 6950, बंदरा – 3013, बोचहां- 9649, गायघाट- 17273, कांटी- 3287, कटरा- 4178, कुढ़नी- 12680, मड़वन- 3808, मीनापुर- 12842, मोतीपुर- 17487, मुरौल- 1678, मुशहरी- 15053, पारू- 17453, साहेबगंज- 4174, सकरा- 5484, सरैया- 6150

सभी परियोजनाओं में भेजा गया दूध का पैकेट
डीपीओ ने बताया, बच्चों को पौष्टिक आहार देने के उद्देश्य से सभी 17 परियोजना कार्यालय में सूखा दूध का पैकेट उपलब्ध कराया गया है। परियोजना कार्यालय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजने का काम शुरूहै। आवश्यकता से अधिक दूध का पैकेट दिए गए है। सीडीपीओ की मांग के अनुरूप और भी दूध के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.