पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दिल्ली पहुंचना बिहार के राजनीतिक गलियारे में इस चर्चा को हवा दे गया कि तेजस्वी यादव अब आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले हैं. लालू यादव की गिरती सेहत को लेकर यह अटकलबाजी तेज हो गई है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी अगर तेजस्वी को मिलती है तो क्या बदलाव आएगा. इस सवाल पर आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि कोई बदलाव नहीं होने वाला है. तेजस्वी यादव एक अच्छे नेता है. उनके नेतूत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ है. सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम उनके नेतृत्व में किया गया है.

शिवानंद तिवारी ने कहा कि आरजेडी कौन सा पहाड़ के काम है कि उनसे नहीं संभलेगा. किसी तरह का मीटिंग हो सभी का नेतृत्व तेजस्वी यादव करते हैं. तेजस्वी यादव कभी नहीं चाहेंगें की अपने पिता से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद लें. आरजेडी के स्थापना दिवस के दिन लालू यादव सबको संबोधित किए थे. तबीयत खराब होने के बावजूद भी इतने अच्छे भाषण दिए थे. जो अनुभव है, वो स्कूल और कॉजेज में नहीं पढ़ाया जाता है. अनुभव की एक किमत होती है. पिता के अनुभव का लाभ तेजस्वी यादव को मिल रहा है. तेजस्वी अपने पिता से बहुत कुछ सिख रहे हैं.