ऑक्‍सीजन की कमी से कोई मौ’त नहीं’ बयान पर राजनीति तेज, जाने आरजेडी-कांग्रेस ने क्या कहा

कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी की वजह से एक भी मौत नहीं हुई. ये बयान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में मंगलवार को दिया गया. केंद्र सरकार के ‘ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई’ वाले बयान को लेकर आरजेडी ने सरकार पर हमला बोला है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के स्वास्थय मंत्री कल सदन में कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से देश में मौत नहीं हुई है. बेशर्मी की हद हो गयी है. झुठ बोलने की बी एक सीमा होती है. उसको भी इन्होंने पार कर दिया है.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि देश में लाशों के अंबार बिखरें पड़े थे. यूपी में क्या हालात थे. गंगा मां के गोद में लाशों के ढेर पड़े थे. केंद्र सरकार के स्वास्थय मंत्री कह रहे हैं कि ऑक्सीजन से मौत नहीं हुई है, यह बिल्कुल झुठ है. और देश की जनता देख रही है कि सराकर ने ऑक्सीजन पर किस तरह से झुठ बोला है.

वहीं, कांग्रेस MLC प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि सरकार के तरफ से सदन में झुठी बातें रखी जाती है. कोरोना के दूसरे लहर में लगभग डेढ़ महिने किस ऑक्सीजन की कमी हुई थी. ये सबने देखा था. लोगों की ऑक्सीजन की अभाव में जाने जा रही था. देश में ऑक्सीजन सिलेंडर की बहुत मारा-मारी थी. हमारे पार्टी के तरफ से कोरोना के दूसरे लहर में लोगों के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया. सरकार कैसे यह बात सदन में कह सकती है. यह अपने आप में जले पर नमक छिड़कने जैसा मामला है. जब से पीएम देश के नारेंद्र मोदी बने हैं, तब से लगातार झुठ बोली जाती है. यह न सिर्फ झुठ है बल्कि यह असंवेदनशील की प्राकाष्ठा है. यह एक झुठी सरकार है, जो लोगों की जासूसी करवाती है.

आपको बता दें की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में मंगलवार को कहा गया कि कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी की वजह से एक भी मौत नहीं हुई. ये बयान राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया था. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी राज्य या फिर केंद्र शासित प्रदेश ने यह नहीं बताया कि कोई भी मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है.स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है. उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.