मुजफ्फरपुर NH-57 पर धूं-धूं कर जला ट्रक, हादसे में तीन लोग झुलसे, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर : जिले के गायघाट थाना के पास मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-57 पर एक खड़ी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते धूं-धूंकर जलने लगा ट्रक. प्रत्यदर्शियों की माने तो ट्रक में लगी आग की लपटे बगल के दुकान में फैलने लगी. पास में एक पान की गुमटी भी आग की चपेट में आने लगी.

लेकिन तबतक दमकल टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक आग में झुलसने से तीन लोग जख्मी हो गए. जिन्हे आनन-फानन में अस्पताल में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. तीन लोग जख्मी हो गए है. जिनको आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया. आग लगने के कारणों का अबतक कोई पता नही चल पाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.