Big Breaking: ललन सिंह हो सकते हैं जेडीयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष! सियासी गलियारे में सुगबुगाहट तेज

बिहार के सियासी गलियारे में एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. 31 जुलाई को जेडीयू में बड़ा बदलाव हो सकता है. ललन सिंह अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं. वो आरसीपी सिंह की जगह ले सकते हैं. कहा तो यहां तक जा रहा है कि ललन सिंह के नाम पर नीतीश कुमार ने भी अपनी मुहर लगा दी है. सबकुछ ठीक रहा तो 31 जुलाई को दिल्ली में होने वाली जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह के नाम की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी.

जानकारों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में उपेन्द्र कुशवाहा और ललन सिंह का नाम शामिल है. लेकिन आज शाम से कुशवाहा का नाम थोड़े ढलान पर चलने लगा, इस रेस में ललन सिंह नाम रेस पकड़ लिया है. लेकिन यह सभी जानते हैं कि इन दो नामों में से जिस एक नाम पर नीतीश कुमार की हामी होगी, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा. अभी-अभी, सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज हो गयी कि ललन सिंह रेस में आगे हैं.

ऐसे भी ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी विश्वसनीय माने जाते हैं. इसके पहले भी वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद बखूबी संभाल चुके हैं. उस दौरान भी उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बॉडिंग काफी अच्छी थी. बीच के एक-दो साल को छोड़ दिया जाए तो अपने राजनीतिक जीवन के अधिकतर समय ललन सिंह नीतीश कुमार के काफी करीब रहे हैं. नीतीश कुमार के विश्वास पात्रों में नंबर-1 ललन सिंह और नंबर-2 पर आरसीपी की चर्चा होती है. लेकिन आरसीपी सिंह केन्द्रीय कैबिनेट में मंत्री बन गए. मंत्री बनने की रेस में ललन सिंह का नाम भी शामिल था, लेकिन वो पिछड़ गए. इसके बाद पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं होने चर्चा तेज हो गयी.

बताया जा रहा है कि जेडीयू में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू करते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है. हालांकि कुछ दिन पहले कहा जा रहा था कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कोई वैकेंसी नहीं है. लेकिन हाल ही हुए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में आरसीपी सिंह ने कह दिया कि पार्टी अगर एक मजबूत दावेदार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद देती है तो वो एक पल में पद को त्याग कर देंगे. ऐसे में ललन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा का नाम उपयुक्त माना जाने लगा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.