बिहार में फिर टीका का संकट: PMCH के साथ पटना में 34 सेंटर पर आज नहीं होगा वैक्सीनेशन

बिहार में 6 माह में 6 करोड़ वैक्सीनेशन का बड़ा टारगेट है। पटना में 25 जुलाई तक सभी शहरी 75 वार्डो को 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य है, लेकिन टीका नहीं है। टीका के टोटा के बीच यह टारगेट कैसे पूरा होगा यह बड़ा सवाल है। टीका की कमी के कारण पटना में शुक्रवार को 34 सेंटर को बंद कर दिया गया है। मात्र 9 सेंटर पर वैक्सीनेशन होगा, इसके साथ टीका एक्सप्रेस को भी शहरी क्षेत्र में लगाया जाएगा।

PMCH में नहीं होगा वैक्सीनेशन

पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कोवैक्सीन की डोज लोगों को दी जाती है। यहां शुक्रवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा। प्रशासन की मानें तो यहां वैक्सीन की कमी के कारण ऐसा किया जा रहा है। अब ऐसे लोगों को इस सेंटर से वापस लौटना होगा जो कोवैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं और दूसरी बाकी है।

पटना में आज इन सेंटरों पर वैक्सीनेशन

  • AIIMS NMCH IGIMS रामदेव महतो सामुदायिक भवन
  • एस के मेमोरियल हॉल
  • पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉपलेक्स
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज पाटलिपुत्रा
  • केंद्रीय विद्यालय दानापुर
  • 40 टीका एक्सप्रेस से शहरी वार्ड में

34 साइट हो गई बंद

टीका नहीं होने के कारण पटना में 34 साइट को बंद किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पटना वूमेंस कॉलेज, एएन कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग, वूमेन आईटीआई दीघा हैं। सेशन साइट बंद होने से इन क्षेत्राें में लोगों को काफी परेशानी होगी। कम सेंटर होने के कारण 9 सेंटरों पर काफी भीड़ भी होगी।

पटना में वैक्सीनेशन की रफ्तार
पटना में अब तक 2404351 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इसमें 1853257 को पहली डोज दी गई है जबकि 551094 को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 294525 को पहली और 115634 को दूसरी डोज लग चुकी है।

वहीं 45 से 59 वर्ष के 437936 को पहली और 255613 को दूसरी डोज लग चुकी है। 18 से 44 वर्ष के कुल 970148 ने पहली और 76895 लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। वहीं 76695 फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली और 45278 ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। हेल्थ केयर वर्करों में कुल 73953 ने पहली और 57674 ने कोरोना टीका की दूसरी डोज भी लगवा ली है।

बिहार में कुल वैक्सीनेशन – 2,16,53,230

पहला डोज – 1,83,45,621

दूसरा डोज – 33,07,609

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.