सुपौल में सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध टूटा, तिलयुगा नदी में कोसी का पानी घुसने से इलाके में हाहाकार

सुपौल जिले में सिकरहट्टा- मझारी निम्न रात बीते रात दो बजे टूट गया. जिससे तिलयुगा नदी में कोसी का पानी तेजी से घुस रहा है. वहीं कोसी तटबंध के अंदर बने दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी फैल गया है. लोगों ने फिलहात हाईवे सहित अन्य ऊंचे स्थानों पर ग्रामीणों ने शरण ले लिया है.

दरअसल कोसी नदी में 24 घंटे से जल स्तर में लागातार कमी दर्ज की जा रही है. जिस कारण नदी की धारा काफी तेज हो गई है. नदी का जल स्तर 01 लाख 77 हजार 555 क्यूसेक दर्ज की गई है. बावजूद नेपाल सीमावर्ती निर्मली अनुमंडल में सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध टूट गया है. इससे तटबंध के बाहर के गांव-शहर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

बांध टूटने से तिलयुगा नदी में भी तेजी से पानी का बहाव हो रहा है. जबकि निर्मली-कुनौली सहित कई गांवों का सड़क संपर्क भी भंग हो गया है. कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध टूटने के कारण तटबंध से बाहर के दर्जनों गांव में नदी का पानी तेजी से फैल रहा है. जिस कारण लोगों में त्राहिमाम मच गया है. वहीं तिलयुगा नदी के उफनाने से लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.