केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाइटेड के शामिल होने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी में जो कुछ चल रहा है उसने बाहर बैठे दूसरे दल के नेताओं को भी बोलने का मौका दे दिया है. लगातार सियासी गलियारे में यह चर्चा छिड़ी हुई है कि जनता दल यूनाइटेड का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा. जेडीयू के नेता भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कुछ कहने से बचते दिखे लेकिन बीजेपी के अंदरखाने से अब नीतीश के लिए सलाह आने लगी है. कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने नीतीश कुमार को अपनी तरफ से सलाह दी है.

बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि मंत्री के शपथ लेने के लिए आरसीपी सिंह बेचैन हो गए थे. सीएम नीतीश से अच्छे से सलाह नहीं ली. आरसीपी सिंह ने जल्दीबाजी में मंत्री पद की शपथ ली. कार्यकर्ता के रूप में पॉलिटिक्स में आए हैं. और आगे बढ़े उसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए. ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश को सोच समझकर फैसला लेना चाहिए. बहुत लोग उनको कमजोर करना चाहते हैं. पार्टी का जातीय समीकरण के अधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सीएम नीतीश को ज्यादा फायदा होगा. ज्ञानू ने कहा कि हम किसी भी पार्टी में रहें लेकिन हम नीतीश कुमार के शुभचिंतक रहे हैं. हमारा रिश्ता नीतीश कुमार से पारिवारिक रहा है. मुख्यमंत्री के प्रति हमारे दिल में श्रद्धा है. उनके दल में ही कुछ ऐसे लोग हैं जो हमेशा टांग खिंचाई में लगे रहते हैं। ज्ञानू ने कहा आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को धोखा दिया है.
आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से सीएम नीतीश को कोई भायदा नहीं हुआ है, बल्कि नुकसान ही हुआ है. खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते तो अच्छा होता. आज भी खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाए तो सारी सवाल खत्म हो जाएगा. कोई कुछ बोल नहीं पाएगा.