दरभंगा. प्रतिरक्षा सेवा आदेश के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरा नारेबाजी के साथ पैदल मार्च भी निकाला गया. इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा आयुष निर्माण बोर्ड, आयुष कारखानों का निगमीकरण और निजीकरण करने के उद्देश्य से लाए गए आवश्यक प्रतिरक्षा सेवा आदेश-2021 और हड़ताल के अधिकार पर हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया है.
बताया जा रहा है कि आज केंद्रीय श्रमिक संगठनों के देशव्यापी संयुक्त विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर दरभंगा जिला ट्रेड यूनियन को आर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले सीटू, एक्टू, एटक एवं अन्य स्वतंत्र फेडरेश से जुड़े एवं संबद्ध श्रमिक संगठनों ने जोरदार नारों के साथ प्रतिवाद मार्च निकालकर कर प्रदर्शन किया.
यह विरोध प्रदर्शन धरनास्थल से निकलकर आयुक्त कार्यालय, समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर चौक होते हुए पुनः वापस समाहरणालय पर आकर समाप्त हुआ. प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व कर्मचारी संघ के नेता फूल कुमार झा कर रहे थे. वहीं फूल कुमार झा ने कहा कि केंद्र की सरकार हड़ताल जैसे जनवादी अधिकारों पर हमला कर संविधान की हत्या कर रही है. हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने के 30 जून को लागू किया गया.
प्रतिरक्षा सेवा अध्यादेश 2021 को वापस लिया जाए और वित्तीय क्षेत्र सहित सार्वजनिक क्षेत्र के निजी करण रोकने के साथ-साथ रेलवे, आयुष कारखानों, बंदरगाह जैसे सरकारी विनिर्माण और सेवा संस्थाओं का निगमीकरण एवं निजीकरण बंद किया जाए. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने देश विरोधी और कर्मचारी विरोधी निर्णय और अध्यादेश को वापस नहीं लिया, तो जन अभियान चलाकर पूरे देश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.