शिवलीबाड़ी की अफीफा खान को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने गोल्ड मैडल से किया सम्मानित

धनबाद:- सिंफर में आयोजित दीक्षांत समारोह में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्यपाल सह कुलपति रमेश बैस द्वारा ऑनलाइन शिवलीबाड़ी के अफीफा खान को गोल्ड मैडल, प्रस्सति पत्र एवं गाउन व पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। अफीफा को यह सम्मान मिलने के बाद पूरा शिवलीबाड़ी में उससे मिलने की होड़ लग गयी है। यह क्षेत्र में पहला ऐसा मौका होगा जब किसी को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया होगा। उससे मिलने क्षेत्र के झामुमो युवा नेता गुलाम कुरैसी पहुंचे। उन्होंने उसे गुलदस्ता भेंट कर हौसला अफजाई की।

गुलाम ने कहा कि यह पूरे निरसा विधानसभा के लिए गर्व का समय है। जब छोटे से कस्बे शिवलीबाड़ी से अफीफा ने गोल्ड प्राप्त किया है। इससे साफ जाहिर हो जाता है कि अगर सच्ची लगन से आप काम करते हो तो आप कही के हो इससे कोई फर्क नही पड़ता। अफीफा शिवलीबाड़ी के बच्चों के लिए ब्रेड एम्बेसडर का काम करेगी। वही इस संबंध में अफीफा ने बताया कि वह 2017-19 सेशन में वाणिज्य से पीजी की। उसकी पढ़ाई एसएसएलएनटी कालेज धनबाद से हुई है। अब वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री व राज्यपाल के द्वारा सम्मान पाकर अभिभूत है। माता नफीसा खातून एवं पिता बसीर खान पुत्री के सम्मान से काफी खुश है। उनका कहना है कि बेटी जितनी पढ़ना चाहती है पढ़े। पंचायत के मुखिया मो. सनोवर ने भी उसे उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.