बिहार यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, जातीय जनगणना की मांग दुहरायी

बिहार यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. जिले में उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से  मुलाकात की. जिले के कुदरा के जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमार अशोक सिंह के नेतृत्व में उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया. जदयू कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उपेंद्र कुशवाहा को  सम्मानित किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार की योजनाएं कितनी धरातल पर लोगों को लाभ पहुंचा रही है इसका फीडबैक लिया जाएगा. साथ ही कैमूर के साथ पूरे बिहार का दौरा हो रहा है. जदयू को नंबर वन पार्टी बिहार में बनाना है. कोरोना से जिनकी मौ’त हुई उनके घर भी हमको जाना है और हाल जानना है.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से जिस तरह से मौ’तें हो रही थी. दूसरी लहर में उसमें सरकार ने बहुत अच्छा काम किया. आपदा में सरकार के सभी प्रयास कम ही रहेंगे. फिर भी तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है. देश में जातिगत जनगणना होना चाहिए .

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading