गोपालगंज: नये सीओ की देखरेख में थाना परिसर में लगा जनता दरबार

थाना परिसर में नये अंचलधिकारी बी एन राय की देखरेख में शनिवार को जनता दरबार लगा। जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित अनेक मामलों का निपटारा कराया गया। कुटिया के राज बलम तिवारी और संजय तिवारी के ऊपर 107 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा रहा था कि दोनों पक्षों ने कहा कि 10 दिनों के भीतर हम लोग आपसी समझौता कर विवाद सुलझालेंगे।

मड़पी के बबन माझी और फेंकू माझी को हिस्से के मुताबिक आधे-आधे मे रहने की हिदायत दी गयी तथा थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि एक पदाधिकारी के समक्ष लौटरी के माध्यम से फैसला कराया जायेगा जिस पर दोनो पक्ष राजी हो गया। मठियां की गुलायची देवी और जनार्दन माझी छेदी माझी को उन लोगो केआगे की सरकारी गैरमजरूआ जमीन का तत्काल खाली करने का निर्देश दिया गया।

संबंधित पक्ष अगर गैरमजरूआ जमीन खाली नहीं करता है तो दोनों के विरुद्ध अतिक्रमणबाद का विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बंगरा के अशोक मिश्रा तथा राजकिशोर मिश्रा के आगे सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.