बिहार किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा ने सोमवार को जिले के सदर अस्पताल का निरिक्षण किया. निरीक्षण के दौरान लक्ष्मण कुमार झा ने अस्पताल परिसर में भीड़ को देखकर फटकार लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने की अपील की.
अस्पताल का जायजा लेने के बाद बिहार किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने सुपौल सिविल सर्जन को 7 सूत्री मांगों का एक मांग पत्र सौंपा. जिसके प्राप्ति पर सिविल सर्जन ने कहा कि इनकी सभी मांगे जायज है और यह पूरी की जाएगी.