पटना: बजाज एलियांज ने कंकड़बाग स्थित मेडीवर्सल अस्पताल को मुहैया कराया आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस

राजधानी पटना में कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की मुकम्मल तैयारियों के पीछे निजी अस्पतालों का भी बड़ा हाथ रहा है. पटना के मुख्य इलाकों में कई निजी अस्पतालों ने आपदा की स्थिति में मरीजों का भरपूर साथ दिया. जिससे न जाने कितनी जिंदगीया समय रहते बच गई.

ऐसे में निजी अस्पतालों के समर्पण भावना को देखते हुए कई संस्थाएं उन्हें आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया करा रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को बजाज एलियांज ने कंकड़बाग में स्थित मेडीवर्सल अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक एंबुलेंस मुहैया कराया. जिससे तुरंत मरीजों तक मदद पहुँचाया जा सके. अस्पताल संचालक ने बजाज एलियांज का इसके लिए आभार व्यक्त किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.