बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत संभावना के अनुरूप हंगामेदार रही. जहाँ एक तरफ पिछले सत्र के दौरान 23 मार्च को विधानसभा के अंदर विधायकों पर हमले के खिलाफ विपक्ष के कई विधायक काला मास्क और हेलमेट लगाकर पहुंचे. तो वहीं दुसरे तरफ माले विधायकों ने पिछले सत्र में मारपिट के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माले विधायकों ने खड़े होकर पिछले सत्र में विपक्षी विधायकों के साथ बदलसूकी का मुद्दा उठा दिया. विधायकों के साथ बदसलूकी करने वाले अधिकारियों पर कारवाई नहीं होने की बात कहते हुए माले विधायक इस पर चर्चा की मांग करने लगे. हालाँकि स्पीकर के सहमती न होने की वजह से इस पर चर्चा नहीं हो सका.
हालाँकि माले विधायक के तल्ख़ तेवर और तेजस्वी यादव के कार्यवाही शुरू होने के 10 मिनट बाद ही प्रस्ताव रखने की उत्सुकता को देखते हुए अगले कार्यदिवस में भी हंगामा होना तय माना जा रहा है.