जातीय जनगणना को लेकर बिहार के सियासी पार्टियों में मचे घमा’सान के बीच भाजपा विधायक संजय सारावगी ने एक बार फिर से इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का स्टैंड क्लियर कर दिया है. बीजेपी विधायक ने साफ़ कर दिया है कि भाजपा जातिगत जनगणना के पक्ष में नहीं है. इससे जातिगत लड़ा’ई को प्रोत्साहन मिलेगा.
भाजपा विधायक संजय सारावगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मामले पर अपना फैसला सुना दिया है. जो पूरी तरह से सही है. देश की एकता बनाए रखने के लिए जरुरी है कि देश को जातिगत लड़ाई से दूर रखा जाए. वहीं, सीएम नीतीश की पार्टी के द्वारा जातीय जनगणना की मांग पर संजय सारावगी ने कहा कि यह उनका अपना नजरिया है.
इसके अलावा धर्मांतरण के मुद्दे पर भी भाजपा विधायक ने बड़ा बयान दिया है. संजय सारावगी ने कहा है कि अगर लोभ प्रलोभ देकर कोई इस तरीके का कार्य कराता है तो यह पूरी तरह से गैर कानूनी है. अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इस दौरान बीजेपी विधायक ने यह भी कहा कि अगर लोग पूरी जिंदगी एक धर्म से जुड़े रहे और फिर अचानक वह दूसरे धर्म में चले जाएं तो इसकी जांच होनी चाहिए.