पटना: शुरू हो गया बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, सदन में LJP विधायक दल के खत्म होने की हुई घोषणा

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोजपा को झटका लगा है. सदन में मौजूद सदस्यों के स्वागत की औपचौरिकता के ठीक बाद स्पीकर विजय सिन्हा ने लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक राजकुमार सिंह के नता दल यूनाइटेड के सदस्य के तौर पर पहचाने जाने की घोषणा कर दी है. हालांकि विधानसभा सचिवालय ने काफी पहले इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी.

सदन के शुरुआती कार्यवाही में ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कार्य मंत्रणा समिति का भी गठन किया है, जिसमें सदन के कुल 8 सदस्यों को लिया गया है. इसके अलावा सत्र के लिए अभ्यासी सदस्यों के नाम की घोषणा भी सोमवार को ही कर दी गई. सदन में पंचायती राज मंत्री की तरफ से प्रस्ताव रखा गया. जिसके बाद वित्त मंत्री सह उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा.

वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन में सभी सदस्यों के द्वारा मुंगेर जिला के तारापुर सीट से जेडीयू के रहे विधायक मेवालाल चौधरी, दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान सीट से विधायक रहे शशिभूषण हजारी, एमएलसी हरिनायरायण चौधरी, एमएलसी तनवीर अख्तर, पूर्व एमएलसी रहे मोहम्मद बलि रहमानी, पूर्व लोकसभा सांसद साइमन मरांडी, पूर्व एमएलसी प्रो० अरुण कुमार को श्रद्धांजलि दी गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.