भले बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया. लेकिन बजट सत्र वाले पिछले विधानसभा में हुए मा’रपी’ट की घटना को लेकर विपक्षी विधायक सॉफ्ट मूड में नहीं है. नतीजतन वे अब भी अपने स्तर पर इसका विरोध जता रहे है. सोमवार को जब राजद विधायक सदन पहुंचे तब उनमे से कईयों ने हेलमेट पहन रखा था तो कई फर्स्ट एड किट संग बिहार विधानमंडल पहुंचे थे.
हेलमेट पहनकर सदन आने वालों में RJD विधायक मुकेश रोशन और सतीश शामिल थे. दोनों विधायक ने बताया कि पिछले बजट सत्र में जिस प्रकार से लोकतंत्र के मंदिर में विधायकों के साथ मा’रपी’ट की घटना हुई जिससे देखते हुए अपना बचाव के लिए हम लोग हेलमेट लगाकर आए हैं. जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माफी नहीं मांगेंगे तब तक सदन की कार्यवाही सही ढंग से नहीं चलेगी.
उल्लेखनीय है कि मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बजट सत्र में हुई मा’रपी’ट की घटना को लेकर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. लेकिन विपक्ष उससे संतुष्ट नहीं है. और मा’रपी’ट की घटना में शामिल अधिकारियों पर भी का’र्रवाई की मांग कर रहा है.
मालूम हो कि इस बार मानसून सत्र 5 दिनों तक चलेगा. आज पहले दिन ना तो प्रश्नकाल होगा, न ही शून्यकाल और ना ही ध्यानाकर्षण. लेकिन विपक्ष बजट सत्र में मा’रपी’ट की घटना को लेकर सदन में सरकार से माफी मांगने सहित अन्य मुद्दे को लेकर हंगामा कर सकता है. ऐसे में इस बार भी विधानसभा का सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं.