पटना: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश, अध्यक्ष और सभापति को बूके देकर दी बधाई

सोमवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया. सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानमंडल पहुंचे. सदन पहुंचे मुख्यमंत्री का कई सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की. जहाँ सीएम ने स्पीकर को बूके देकर मानसून सत्र के शुरुआत पर बधाई दी.

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष और महेश्वर हजारी भी मौजूद रहे. स्पीकर से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री विधान परिषद पहुंचे, जहाँ उन्होंने कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की और मानसून सत्र शुरू होने पर बधाई दी.

मालूम हो कि सोमवार से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र का आगाज हुआ है. जो 30 जुलाई तक चलेगा. 5 कार्य दिवस वाले इस सत्र में सरकार की तरफ से कुल 7 विधेयक सदन में पेश किये जाने है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.