मधुबनी: सदर अस्पताल पहुंच गई कंप्रेशर मशीन, जल्द ही लगाया जाएगा ऑक्सीजन प्लांट

रविवार को सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए कंप्रेशर मशीन पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक उसे जिस जगह पर अधिष्ठापित करना है, उस जगह पर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। मालूम हो कि एनएचएआई के माध्यम से स्टर्कचर बनाया गया है जबकि डीआरडीओ के द्वारा 1000 एलपीएम का प्लांट लगाया जा रहा है। यहां रिफलिंग भी होगी जिससे जिले के दूसरे ऑक्सीजन प्लांटों को भी फायदा होगा।

बात करें सदर अस्पताल की तो इस ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से यहां कुल 60 बेड पर ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य किया गया है जिसमें कैदी वार्ड के 2 बेड, ऑर्थो वार्ड के दोनों रूम मिलाकर 20 बेड, मेडिकल वार्ड के 12 बेड, शिशु वार्ड के 7 बेड, इमरजेंसीसी वार्ड के रूम नंबर 1 में 3 व रूम नंबर 2 के 5 बेड जबकि महिला वार्ड के 11 बेड पर पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। इधर अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से जहां पाइपलाइन का कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहां भी आॅक्सीजन पहुंचाने के लिए मजदूरों को काम पे लगाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.