पटना: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारी शुरू, 6 अगस्त तक जारी हो जायेगा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड

वैश्विक आपदा के दौर में भी अपने शैक्षणिक सत्र को नियमित रख रिकॉर्ड बनाने वाला बिहार बोर्ड एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाने में जुट गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसके लिए इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए भरे गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर विद्यार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक 6 अगस्त तक यह जारी हो जायेगा.

बोर्ड ने इस बाबत जानकरी देते हुए कहा है कि विद्यार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति की वेबसाइट पर 28 जुलाई 2021 से 5 अगस्त 2021 तक अपलोड रहेगा. जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म विस्तारित अवधि में 26 जुलाई 2021 से 1 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन भरा जाएगा, उनका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 6 अगस्त से जारी किया जाएगा.

मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लिए अलग-अलग होगा वेबसाइट
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने के लिए बोर्ड ने अलग-अलग वेबसाइट बनाया है. इंटर के स्टूडेंट्स के लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट http://seniorsecondary.biharboardonline.com जबकि मैट्रिक के लिए वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com है. छात्रों का इन बातों का ख्याल रखने को कहा गया है. इसके लिए अलग से कोई सुचना नहीं दी जाएगी.

SMS के जरिये भी मिलेगी जानकारी
बोर्ड द्वारा जिन विद्यार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जायेगा, उसकी सुचना विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS के माध्यम से भी भेजी जाएगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि समिति द्वारा जिन विद्यार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जा रहा है, उन विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर भी इस संबंध में सूचना SMS के माध्यम से भेजी जा रही है, ताकि स्टूडेंट्स स्वयं भी समिति की वेबसाइट से अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकें.

सुधार के लिय भी मिल रहा मौका
बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्रधान के माध्यम से अथवा स्वयं अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर उसमें अंकित विवरणों का मिलान करेंगे कि उनके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित किसी विवरणी में त्रुटि तो नहीं है. यदि किसी विद्यार्थी के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में उनके नाम, माता / पिता के नाम , फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, लिंग, विषय आदि में कोई त्रुटि होता है. तो ऐसी परिस्थिति में विद्यालय के प्रधान के माध्यम से सुधार संभव है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.